नमस्कार दोस्तों रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और अन्य तकनीकी पदों पर बंपर भर्ती के लिए अधिसूचना (CEN 04/2026) जारी की है। यह उन सभी डिप्लोमा/डिग्री धारक अभियंथियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
RRB JE 2026 मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| अधिसूचना संख्या | CEN 04/2026 |
| कुल रिक्तियाँ | 4,098 |
| आवेदन प्रारंभ | 14 अगस्त 2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 13 सितंबर 2026 |
| वेतनमान | लेवल 6 (₹35,400/माह प्रारंभिक) |
| आयु सीमा | 18-33 वर्ष (1 जनवरी 2027 को गणना) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrb.indianrailways.gov.in |
पद और रिक्तियाँ
RRB JE 2026 के तहत निम्नलिखित तकनीकी पद भरे जाएंगे:
- जूनियर इंजीनियर (सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल)
- जूनियर इंजीनियर (वर्क्स / डिज़ाइन / वर्कशॉप)
- केमिकल सुपरवाइज़र (रिसर्च)
- केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
पात्रता (Eligibility)
शैक्षणिक योग्यता
- संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या B.E./B.Tech .
- विस्तृत योग्यता विस्तृत अधिसूचना में दी जाएगी .
आयु सीमा
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 33 वर्ष
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / OBC / EWS | ₹500 |
| SC / ST / PwBD / महिला | ₹250 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन 4 चरणों में होगा :
1. प्रथम चरण CBT (CBT-I)
- प्रश्न: 100 (बहुविकल्पीय)
- समय: 90 मिनट
- उद्देश्य: स्क्रीनिंग (केवल CBT-II के लिए योग्यता)
- नकारात्मक अंकन: 1/3 अंक
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| Mathematics | 30 | 30 |
| General Intelligence & Reasoning | 25 | 25 |
| General Awareness | 15 | 15 |
| General Science | 30 | 30 |
2. द्वितीय चरण CBT (CBT-II)
- प्रश्न: 150
- समय: 120 मिनट
- महत्व: अंतिम मेरिट CBT-II के अंकों पर आधारित
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| General Awareness | 15 | 15 |
| Physics & Chemistry | 15 | 15 |
| Basics of Computers | 10 | 10 |
| Basics of Environment | 10 | 10 |
| Technical Abilities | 100 | 100 |
3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
14 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होगा :
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- CEN 04/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें (वैध ईमेल और मोबाइल) .
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र) अपलोड करें .
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
निष्कर्ष
RRB JE Recruitment 2026 रेलवे में तकनीकी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। आयु सीमा 18-33 वर्ष है और वेतन लेवल 6 (₹35,400/माह) है . 13 सितंबर 2026 से पहले rrb.indianrailways.gov.in पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी जल्द शुरू करें – CBT-II के Technical Abilities सेक्शन पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यह चयन का आधार है !